- अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी
- अभ्यर्थियों ने पीसीएस मुख्य परीक्षा समय पर आयोजित करवाने हेतु किया निवेदन
- लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित करवाई जाएंगी सभी परीक्षाएं
- प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी युवा अपना मनोबल बनाए रखें तथा किसी प्रकार की अफवाह में विश्वास ना करें- अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी
- भर्ती परीक्षाओं के संबंध में अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थी सक्षम चौहान, वैभव देवल, अपूर्व देवल, बृज मोहन जोशी, शैलेश सती, अर्चना नेगी, आलोक भट्ट, श्वेता शर्मा ने मुलाकात की।
